Begusarai News... कांग्रेस-RJD गठबंधन भारत विभाजन की जमीन कर रहा तैयार, योगी का विपक्ष पर आरोप

Edited By Nitika, Updated: 12 May, 2024 10:21 AM

yogi attack on opposition

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन पर भारत के विभाजन की जमीन तैयार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश कांग्रेस और राजद के इरादों को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

 

बेगूसरायः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन पर भारत के विभाजन की जमीन तैयार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश कांग्रेस और राजद के इरादों को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

Image

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में आयोजित एक चुनावी रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के घोषणापत्र के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद के अनुसार भोजन करने की आजादी देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत उन्हें गोहत्या और गोमांस खाने की अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद के इरादों को देश में कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा नेता में अपने आरोपों को दोहराते हुए कि कांग्रेस और राजद गठबंधन भारत के विभाजन के लिए जमीन तैयार कर रहा है को लेकर कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने स्पष्ट रूप से कहा था कि हिंदुस्तान में आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं हो सकता है।

Image

वहीं योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि इस बार का लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे राम भक्त बनाम राम के गैर भक्त में बदलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राम के भक्त भारत को समावेशी विकास के साथ एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बनाने की अवधारणा के साथ आगे बढ़ रहे हैं जबकि राम के गैर भक्त राम भक्तों पर गोलियां चलवाते हैं और माफियाओं की मौत पर मातम मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों को देश की सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।


Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के शासनकाल में अराजकता चरम पर थी, आतंकवाद और नक्सलवाद बढ़ रहा था, गुंडागर्दी चरम पर थी। लालू यादव लोगों को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) देश को डिजिटल युग में ले जा रहा है। उन्होंने ‘नया भारत में नया बिहार' बनाने पर जोर दिया और दावा किया कि राजग आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत है।


Image

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!