बिहार में 24 घंटे में मिले 115 नए कोरोना पॉजिटिव, 155 संक्रमित हुए स्वस्थ

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jul, 2021 09:33 AM

115 new corona positives found in bihar in 24 hours

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 07 जुलाई की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले चौबीस घंटे में एक लाख 30 हजार 480 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जांच के दौरान जहां आठ जिले में संक्रमितों की संख्या शून्य रहीं वहीं शेष तीस जिले में 115 पॉजिटिव की...

पटनाः बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 115 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए वहीं 155 व्यक्ति ने महामारी के खिलाफ जारी जंग जीत ली है।

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 07 जुलाई की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले चौबीस घंटे में एक लाख 30 हजार 480 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जांच के दौरान जहां आठ जिले में संक्रमितों की संख्या शून्य रहीं वहीं शेष तीस जिले में 115 पॉजिटिव की पहचान की गई है। इस दौरान पटना जिले में सबसे अधिक 15 व्यक्ति संक्रमण का शिकार हुए वहीं किशनगंज में 11 व्यक्ति महामारी की चपेट में आए हैं।

विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान राज्य में 155 संक्रमितों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है, जिससे कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1140 रह गई है। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.51 प्रतिशत है। वहीं, इस दौरान दो संक्रमितों की मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!