Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2026 12:45 PM

हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Begusarai Road Accident: बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि तीनों थाना प्रभारी पटना में प्रशिक्षण पूरा कर गुरुवार की देर रात कार से मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पेट्रोल पंप के समीप उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बेलारी, आरर और रतवारा थाना प्रभारी तथा कार चालक की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- मशहूर लोक गायिका का 98 साल की उम्र में निधन, सुरों की दुनिया में शोक की लहर
हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।