एक साथ 78 सरकारी कर्मियों पर गिरी गाज, DM ने लिया बड़ा एक्शन

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jun, 2026 03:44 PM

salaries of 78 government employees withheld simultaneously in kaimur

जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं पंचायत रोजगार सेवकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

भभुआ: बिहार में कैमूर जिले के जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियांवयन में लापरवाही बरतने वाले 72 पंचायत रोजगार सेवकों एवं 6 कार्यक्रम पदाधिकारियों का वेतन स्थगित कर दिया है और संबंधित लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। 

जिलाधिकारी नितिन कुमार ने जिला स्तर पर मनरेगा एवं संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं पंचायत रोजगार सेवकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य निष्पादन नहीं किया गया है। समीक्षा बैठक में अप्रैल एवं मई 2026 माह के कार्ययोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। समीक्षा में यह सामने आया कि सूचीबद्ध 72 पंचायत रोजगार सेवकों एवं 06 कार्यक्रम पदाधिकारियों की उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अत्यंत कम रही, जो उनके दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता एवं लापरवाही मानी गई। 

यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; मचा कोहराम

जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं पंचायत रोजगार सेवकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उनके विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कुमार ने ने सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जवाबदेही एवं समयबद्धता के साथ करें, जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!