पटना एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल; युवक को अगवा कर लूट रहे थे बदमाश

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jun, 2026 11:25 AM

one criminal killed two police personnel injured in patna encounter

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में शामिल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar News: बिहार में पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया तथा दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात मसौढ़ी थाना को सूचना मिली थी कि मनीचक गांव के समीप एक खेत में चार-पांच अपराधी एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। 

प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई गई कि युवक का अपहरण कर लिया गया है और उसकी जान को खतरा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा और विधिसम्मत कारर्वाई के तहत पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार और संजय घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया। इसके बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। 

जांच के दौरान पता चला कि घायल अपराधी की इलाज के दौरान पारस अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में की गयी है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और तीन-चार महीना पहले ही जेल से बाहर आया था। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान युवक को सकुशल मुक्त करा लिया है। युवक ने बताया कि उसे अपराधियों ने ओएलएक्स के माध्यम से मोबाइल फोन खरीदने / बेचने के क्रम में उसे बुलाया गया था। इस दौरान अपराधियों ने उससे लूटपाट करने की कोशिश की। 

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में शामिल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो देशी पिस्तौल, चार देशी कट्टा, 12 कारतूस, एक कारतूस रखने वाला बेल्ट, 7200 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है। घटनास्थल से छह खोखा भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा फरार अपराधी के घर से एक देशी पिस्तौल, चार कारतूस और तीन लाख 98 हजार 900 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!