सारण में कार से बरामद हुआ 136 किलो गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Mar, 2022 07:10 PM

136 kg ganja recovered from car in saran

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद भेल्दी थाना प्रभारी के नेतृत्व में अरना कोठी मैदान के निकट वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान कार चालक को रुकने का इशारा किया तो वह वाहन लेकर भागने लगा। पीछा करने के बाद जब कार को...

छपराः बिहार में सारण जिले की भेल्दी थाना पुलिस ने कटसा के अरना कोठी मैदान के निकट एक कार से 136 किलोग्राम 300 ग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद भेल्दी थाना प्रभारी के नेतृत्व में अरना कोठी मैदान के निकट वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान कार चालक को रुकने का इशारा किया तो वह वाहन लेकर भागने लगा। पीछा करने के बाद जब कार को रोककर उसकी जांच की गई तो उसमें से 136.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार पर सवार बब्लू भगत, रमेश सिंह एवं मंटू सहनी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। सूत्रों के अनुसार जब्त गांजा की कीमत लगभग 50 लाख रुपए तक बताई जा रही है। इस टीम में भेल्दी थाना प्रभारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!