पाकिस्तानी आतंकवादियों से कनेक्शन के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले अहम सबूत

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Sep, 2026 10:05 AM

youth arrested on charges of links with pakistani terrorists

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''आरोपी के यात्रा विवरण, सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन के माध्यमों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का विश्लेषण किया जा रहा है।''

मोतिहारी: पाकिस्तान के एक आतंकी नेटवर्क से कथित संबंध के आरोप में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेराज आलम को शनिवार रात ढाका थाना क्षेत्र के बिसरहिया गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। 

जिला पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आलम के मोबाइल फोन में आतंकी गतिविधियों से संबंधित वीडियो, तस्वीरें और ''राष्ट्र-विरोधी रील'' मिली हैं। पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान आलम ने सोशल मीडिया के माध्यम से अली गुर्जर के संपर्क में होने की बात स्वीकार की। इसने कहा कि अली गुर्जर के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से कथित संबंध हैं। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''आरोपी के यात्रा विवरण, सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन के माध्यमों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का विश्लेषण किया जा रहा है।'' उन्होंने बताया कि उसके सहयोगियों का पता लगाने और नेटवर्क से संबंधों की जांच भी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!