Bihar Heat Wave: औरंगाबाद में लू लगने से 2 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jun, 2024 04:19 PM

2 people died due to heat stroke in aurangabad

दोनों मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पकहा गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश यादव और मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के उद्यम बिगहा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सहेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश यादव मजदूरी का काम...

औरंगाबादः बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। इसी बीच औरंगाबाद जिले में लू लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

दोनों मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पकहा गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश यादव और मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के उद्यम बिगहा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सहेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश यादव मजदूरी का काम करता था। वहीं दोपहर में खाना खाने के बाद खेत में गया तो वहां भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा। जब उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसी तरह सहेंद्र यादव भी गांव-गांव घुमकर समोसा बेचा करता था। इसी दौरान तेज धूप और गर्मी के कारण वह भी बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। परिजनों को कहना है कि दोनों की मौत लू लगने से हुई है। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!