Bihar Politics: BJP से निकाले गए भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 22 May, 2024 10:58 AM

bhojpuri actor pawan singh expelled from bjp

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी से बाहर निकाल दिया हैं। बता दें कि पवन सिंह भाजपा के सदस्य रहते हुए एनडीए के खिलाफ निर्दलीय चुनाव...

Pawan Singh News: बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के खिलाफ भाजपा (BJP) ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी से बाहर निकाल दिया हैं। पवन सिंह भाजपा के सदस्य रहते हुए एनडीए के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके चलते पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। इस सीट से उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के प्रत्याशी हैं। 

पवन सिंह पर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप 
जानकारी के अनुसार, बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य के पद से पवन सिंह को निष्कासित किया गया है। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने पत्र जारी कर पवन सिंह के निष्कासन की सूचना दी है। भाजपा ने पवन सिंह पर दल विरोधी कार्य एवं पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। पार्टी द्वारा पवन सिंह को संबोधित एक पत्र में कहा गया है, ‘‘लोकसभा चुनाव में आप राजग के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निलंबित किया जाता है।''

PunjabKesari
काराकाट सीट पर एक जून को होगा मतदान 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा काराकाट सीट से राजग उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। पवन सिंह के राजग उम्मीदवार के खिलाफ काराकाट से चुनाव लड़ने के फैसले की इससे पहले केंद्रीय मंत्री आरके सिंह सहित भाजपा के कुछ नेताओं ने आलोचना की थी। काराकाट लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!