Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में छठे चरण की 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानिए कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

Edited By Ramanjot, Updated: 25 May, 2024 07:17 PM

voting ends on 8 seats of sixth phase in bihar

Bihar Lok Sabha Elections 2024: छठे चरण में कुल 1,49,32,165 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इनमें 78,23,793 पुरुष, 71,07,944 महिला और 428 थर्ड जेंडर हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,42,568 है। वहीं 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या...

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के छठे चरण के तहत बिहार की आठ सीटों पर मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया है। आज राज्य की जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें महाराजगंज, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज (सु), वाल्मीकिनगर, शिवहर और सीवान शामिल हैं। इन 86 उम्मीदवारों में से सात बहुजन समाज पार्टी (BSP) के, चार-चार राजद और जदयू के, तीन भाजपा के, दो-दो कांग्रेस और वीआईपी के तथा एक लोजपा (R) से हैं। छठे चरण की इन 8 सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 55.45% मतदान हुआ है। 



LIVE UPDATES: 

  • छठे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक का मतदान प्रतिशत- 
  सीटें  मतदान प्रतिशत
1 महाराजगंज 51.27%
2 पूर्वी चंपारण 57.30%
3 वैशाली 58.50%
4 पश्चिम चंपारण 59.75%
5 गोपालगंज (सु) 50.70%
6 वाल्मीकिनगर 58.25%
7 शिवहर 56.30%
8 सीवान 52.50%
  कुल मतदान 55.45%
  • छठे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत- 
  सीटें  मतदान प्रतिशत
1 महाराजगंज 49.15%
2 पूर्वी चंपारण 55.78%
3 वैशाली 56.11%
4 पश्चिम चंपारण 55.22%
5 गोपालगंज (सु) 46.77%
6 वाल्मीकिनगर 54.09%
7 शिवहर 54.37%
8 सीवान 47.49%
  कुल मतदान 52.24%
  • NDA उम्मीदवार वीना देवी पर हमला 
    एनडीए उम्मीदवार वीना देवी पर हमले की खबर सामने आ रही है। दरअसल, बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर पिस्टल दिखाई। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से वीना देवी को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया है।  
     
  • छठे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3  बजे तक का मतदान प्रतिशत- 
  सीटें  मतदान प्रतिशत
1 महाराजगंज 42.47
2 पूर्वी चंपारण 46.71%
3 वैशाली 48.94%
4 पश्चिम चंपारण 47.31%
5 गोपालगंज (सु) 41.51%
6 वाल्मीकिनगर 47.49%
7 शिवहर 48.19%
8 सीवान 39.81%
  कुल मतदान 45.21%
  • मंत्री मंगल पांडेय ने किया मतदान 
    महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में राज्य के कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपना वोट डाला और मतदाताओं से भी वोट करने की अपील की। 
     
  • छठे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत- 
  सीटें  मतदान प्रतिशत
1 महाराजगंज 34.75%
2 पूर्वी चंपारण 37.75%
3 वैशाली 40.48%
4 पश्चिम चंपारण 37.57%
5 गोपालगंज (सु) 34.65%
6 वाल्मीकिनगर  36.64%
7 शिवहर 38.89%
8 सीवान 31.59%
  कुल मतदान 36.48%
  • निश्चित रूप से हम 400 सीटें पार करेंगे- राधा मोहन सिंह 
    पूर्वी चंपारण से बीजेपी उम्मीदवार राधा मोहन सिंह ने वोट डालने के बाद कहा, "मुझे खुशी है कि लोग भीषण गर्मी झेलने के बावजूद लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा ले रहे हैं...निश्चित रूप से हम 400 सीटें पार करेंगे।"
  • वैशाली से एलजेपी उम्मीदवार वीणा देवी ने डाला वोट 
    वैशाली से निवर्तमान सांसद और एलजेपी उम्मीदवार वीणा देवी वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा, "लोग कह रहे हैं कि इस बार हम 4 लाख वोट पार करेंगे...लोग इसे त्योहार की तरह मना रहे हैं।
    PunjabKesari
     
  • छठे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत- 
  सीटें  मतदान प्रतिशत
1 महाराजगंज 23.57 %
2 पूर्वी चंपारण 23.10 %
3 वैशाली 27.98 %
4 पश्चिम चंपारण 23.84 %
5 गोपालगंज (सु) 22.61 %
6 वाल्मीकिनगर 20.11 %
7 शिवहर 25.77 %
8 सीवान 22.42 %
  कुल मतदान 23.67 %
  • शिवहर के लोगों से हमारा पुराना रिश्ताः लवली आनंद 
    गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन की पत्नी और शिवहर से जेडीयू उम्मीदवार लवली आनंद मदतना करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा, "शिवहर के लोगों को हमें वोट देना चाहिए क्योंकि हमारा उनसे पुराना रिश्ता है। शिवहर के लोगों ने आनंद मोहन को पहले भी दो बार यहां से सांसद बनाया था।" और उस दौरान बहुत सारे विकास कार्य हुए थे..."
    PunjabKesari
  • गोपालगंज से जदयू के प्रत्याशी आलोक सुमन ने किया मतदान 
    गोपालगंज से जदयू के प्रत्याशी डॉक्टर आलोक कुमार सुमन ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। यहां से इंडिया गठबंधन की ओर से मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के प्रत्याशी चंचल पासवान मैदान में हैं। 
     
  • छठे चरण की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत- 
  सीटें  मतदान प्रतिशत
1 महाराजगंज 09.06 %
2 पूर्वी चंपारण 08.95 %
3 वैशाली 11.95 %
4 पश्चिम चंपारण 09.39 %
5 गोपालगंज (सु) 09.49 %
6 वाल्मीकिनगर 08.55 %
7 शिवहर 09.25 %
8 सीवान 10.54 %
  कुल मतदान 09.66%
  • महिलाओं में भारी उत्साह 
    महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर लंबी-लंबी कतारें खासकर महिलाओं की ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। अधिक संख्या में महिलाएं  अपना-अपना मत डालने का इंतजार कर रही हैं। 
     
  • वैशाली में बूथ नंबर 192 पर ईवीएम खराब 
    वैशाली के रेपुर रामपुर बल्ली में बूथ संख्या 192 पर ईवीएम खराब हो गया जिसे चलते कुछ देर तक मतदान बाधित रहा। हालांकि, अब EVM को  बदल दिया गया है। 
     
  • संजय जायसवाल ने किया मतदान 
    लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय जायसवाल ने मतदान केंद्र आदर्श वीआईपी मध्य विद्यालय, बेतिया पहुंचकर अपना वोट डाला।
    PunjabKesari
     
  • सीवान से निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब ने डाला वोट 
    दिवंगत गैंगस्टर-राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब अपना वोट डालने के लिए सीवान के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। RJD ने यहां से अवध बिहारी चौधरी और जदयू ने विजयलक्ष्मी देवी को मैदान में उतारा है।
    PunjabKesari
     
  • गोपालगंज में डीएम व एसपी ने किया मतदान
    बिहार में लोकतंत्र का महापर्व हो गया है। सुबह से मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई है। गोपालगंज में डीएम व एसपी ने मतदान केंद्र 121 और 122 पर अपना मतदान किया।
    PunjabKesari
     
  • पोलिंग बूथ पर लगी लंबी-लंबी कतारें 
    बिहार में छठे चरण की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसे लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूछ पर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

कैटेगरी के हिसाब से वोटरों की संख्या- 
छठे चरण में कुल 1,49,32,165 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इनमें 78,23,793 पुरुष, 71,07,944 महिला और 428 थर्ड जेंडर हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,42,568 है। वहीं 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 3014 और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 1,04,873 है। इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2,12,496 है तो 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31,49,316 है। 

PunjabKesari

छठे चरण में मतदान वाली सभी आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और अन्य राजनेताओं का तूफानी दौरा देखने को मिला। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी बिहार में राजग उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं की।

जानें- कहां किसके बीच मुकाबला? 

शिवहर लोकसभा सीट 
शिवहर सीट से इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व मुखिया रितु जायसवाल को चुनावी अखाड़ा में उतारा है जबकि भाजपा ने अपनी की वर्तमान सांसद रमा देवी को बेटिकट कर दिया है। जदयू ने यहां पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद को उम्मीदवार बनाया है। रितु जायसवाल पहली बार लोकसभा के रण में अपनी किस्मत आजमां रही हैं। इस बार के चुनाव में शिवहर एकमात्र सीट है, जहां राजग और इंडिया गठबंधन की दो महिला प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। शिवहर संसदीय सीट से जदयू, राजद, बहुजन समाज पार्टी (बसपा),ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन समेत 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

PunjabKesari

सीवान लोकसभा सीट 
सीवान सीट से राजद ने अपने दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और छह बार के विधायक अवध बिहारी चौधरी को चुनावी अखाड़े में उतारा है। वहीं राजग में शामिल जदयू ने वर्तमान सांसद कविता सिंह को बेटिकट कर पूर्व विधायक रमेश सिंह कुश्वाहा की पत्नी विजया लक्ष्मी देवी को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनावी रण में डटी हैं। सीवान में त्रिकोणीय जंग देखने को मिलेगी। सीवान संसदीय सीट से राजद, जदयू, बहुजन समाज पार्टी, नौ निर्दलीय समेत 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 

PunjabKesari

पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट 
पश्चिम चंपारण सीट से इंडिया गठबंधन के घटक कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इस सीट पर पूर्व सांसद मदन प्रसाद जायसवाल के पुत्र वर्तमान सांसद डा.संजय जायसवाल चुनावी चौका लगाने की फिराक में है। पश्चिम चंपारण संसदीय सीट से भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समेत 08 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 

PunjabKesari

पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट 
वहीं पूर्वी चंपारण सीट से इंडिया गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर पूर्व विधायक डा. राजेश कुशवाहा प्रत्याशी हैं। वहीं इस सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद राधा मोहन सिंह चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्वी चंपारण सीट से राधा मोहन सिंह जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। वह मोतिहारी सीट से भी तीन बार सांसद रहे हैं। पूर्वी चंपारण संसदीय सीट से भाजपा, वीआईपी, छह निर्दलीय समेत 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 

PunjabKesari

गोपालगंज लोकसभा सीट 
गोपालगंज (सु) सीट से इंडिया गठबंधन में शामिल (VIP) ने प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है। चंचल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ई. सुदामा मांझी के पुत्र हैं। वहीं जदयू के वर्तमान सांसद आलोक कुमार सुमन दूसरी बार जीत के लिए प्रयासरत हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रत्याशी दीनानाथ मांझी यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हैं। गोपालगंज (सु) सीट से जदयू, वीआईपी ,बहुजन समाज पार्टी (BSP), AIMIM समेत 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 

PunjabKesari

वैशाली लोकसभा सीट 
वैशाली संसदीय सीट से राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की वतर्मान सांसद वीणा देवी दूसरी बार जीत के लिए ललायित है, वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पूर्व बाहुबली विधायक विजय शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला पर दांव लगाया है। राजद प्रत्याशी विजय शुक्ला तीसरी बार वैशाली के लोकसभा के रण में उतरे हैं। इससे पूर्व दो बार उन्हें मात मिली थी। वैशाली संसदीय सीट से लोजपा (रामविलास), राजद, बहुजन समाज पार्टी, पांच निर्दलीय समेत 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 

PunjabKesari

वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट 
वाल्मीकिनगर सीट पर राजग में शामिल जदयू के वर्तमान सांसद सुनील कुमार फिर चुनावी रणभूमि में ताल ठोक रहे हैं, वहीं इंडिया गठबंधन गठबंधन में शामिल राजद प्रत्याशी दीपक यादव चुनावी मैदान में डटे हैं। वाल्मीकीनगर संसदीय सीट से जदयू, राजद,समेत 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। 

PunjabKesari

महाराजगंज लोकसभा सीट 
महाराजगंज संसदीय सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल जीत की हैट्रिक लगाने की फिराक में हैं, वहीं इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। महाराजगंज सीट से भाजपा, कांग्रेस, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिम लीग समेत पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!