होटल में गर्लफ्रेंड से मिलने गए 24 वर्षीय युवक की हत्या, बगीचे में मिला शव; इलाके में सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 03 May, 2026 10:28 AM

24 year old man was murdered while meeting his girlfriend at hotel

मृतक के मामा मोहम्मद परवेज ने बताया कि शुक्रवार शाम अरमान एक लड़की से मिलने होटल गया था। नाका नंबर-6 के पास 5-6 युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी।

Bihar Crime: बिहार में दरभंगा जिले लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भिगो मुहल्ला के श्मशान घाट स्थित आम के बगीचे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) राजीव कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव निवासी मो.रहमत अली के पुत्र मो. अरमान (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। 

फोन कर मांगे थे 2000 रुपये
मृतक के मामा मोहम्मद परवेज ने बताया कि शुक्रवार शाम अरमान एक लड़की से मिलने होटल गया था। नाका नंबर-6 के पास 5-6 युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। परिवार के अनुसार, अरमान ने रात करीब आठ बजे फोन कर 2,000 रूपए मांगे थे। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी जाला रेड्डी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!