दूसरी जाति में शादी करने की मिली ऐसी सजा, पिता ने जीवित बेटी का पुतला बनाकर किया दाह संस्कार

Edited By Sahil Kumar, Updated: 16 Sep, 2026 07:00 PM

father angry over marriage in another caste

बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने अपनी बेटी के अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज होकर उससे रिश्ता खत्म कर देने का ऐलान करते हुए कहा कि वह मेरे लिए मर चुकी है। पिता ने अपनी जीवित बेटी के पुतला बनाकर...

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने अपनी बेटी के अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज होकर उससे रिश्ता खत्म कर देने का ऐलान करते हुए कहा कि वह मेरे लिए मर चुकी है। पिता ने अपनी जीवित बेटी के पुतला बनाकर ढोल-बाजे के साथ अर्थी निकाली और उसका अंतिम संस्कार किया।

यह मामला नगर प्रखंड की गंगेली पंचायत के चपय गांव का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के रहने वाले मनोज गोस्वामी की बेटी रिया कुमारी का गांव के ही मिलन पासवान से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों अलग-अलग जातियों से हैं। परिवार की नाराजगी के चलते दोनों ने घर से निकलकर शादी कर ली। शादी की जानकारी मिलने के बाद रिया के परिवार में नाराजगी बढ़ गई। बताया जा रहा है कि बेटी के अंतरजातीय विवाह से पिता मनोज गोस्वामी काफी आहत थे। इसके बाद उन्होंने बेटी से संबंध खत्म करने की बात कही।

पिता ने बेटी का पुतला तैयार कराया और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसकी प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। इस दौरान ढोल-बाजे भी बजाए गए। अर्थी को गांव में घुमाने के बाद बाहर ले जाया गया, जहां पुतले के दाह संस्कार की रस्म निभाई गई। पिता का कहना था कि उन्होंने अपनी बेटी को मेहनत की कमाई से पढ़ाया-लिखाया था, लेकिन उसके इस फैसले से उन्हें काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए बेटी का कोई रिश्ता नहीं है। घटना के बाद से पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!