बिहार के 36 जिलों में मिले 260 नए कोरोना पॉजिटिव, स्वस्थ होने की दर बढ़कर हुई 98.43

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Jul, 2021 09:30 AM

260 new corona positives found in 36 districts of bihar

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 205085 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 260 नए पॉजिटिव मिले और 331 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य के 38 में से 02 जिला बांका और शेखपुरा में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। शेष 36...

पटनाः बिहार के 38 में से 36 जिला में 260 नए पॉजिटिव मिले हैं और इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण की दर अब घटकर 0.12 प्रतिशत, वहीं स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.43 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 205085 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 260 नए पॉजिटिव मिले और 331 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य के 38 में से 02 जिला बांका और शेखपुरा में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। शेष 36 में से 35 जिला में नए संक्रमितों की संख्या 20 से भी कम रही।

इनमें से भी 29 जिले तो ऐसे हैं जहां 10 या उससे भी कम संक्रमित मिले। सिर्फ पटना जिले (32) में ही 20 से अधिक संक्रमित मिले हैं। बिहार में फिलहाल कोरोना के 1756 सक्रिय मरीज हैं। राज्य में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 04 व्यक्ति की मौत हुई है और इसके साथ ही मृतकों का कुल आंकड़ा 9588 हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!