नालंदा में बड़ा हादसाः ट्रक और मिनी बस की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 18 अन्य घायल

Edited By Nitika, Updated: 28 Feb, 2023 01:20 PM

3 killed in truck and mini bus collision

बिहार में नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र में ट्रक और मिनी बस के बीच हुई टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए।

 

बिहारशरीफः बिहार में नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र में ट्रक और मिनी बस के बीच हुई टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मानपुर गांव के सोमवार की देर रात हाईवा ट्रक और मिनी बस के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस पर सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के बबन बीघा गांव निवासी उत्तम यादव, राजेंद्र मिस्त्री और लड्डू यादव के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि मिनी बस पर सवार लोग शेखपुरा जिले के बबनबीघा गांव से नालंदा के मानपुर तिलक समारोह में गए थे।

PunjabKesari

वहीं तिलक समारोह में भाग लेने के बाद सभी अपने गांव में बबनबीघा लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए नालंदा के पावापुरी विम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!