Jamui News: दो लोगों का अपहरण करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल और एक कार बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jul, 2024 10:16 AM

4 accused arrested in kidnapping of two people

इस कांड के मुख्य अभियुक्त धर्म पासवान और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं इस कांड में शामिल अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। कुमार ने बताया कि पुलिस अनुसंधान और तकनीकी आधार पर लगातार छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने इस घटना में...

जमुई: बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र से दो लोगों का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मछिन्द्रा गांव के जखराज बाबा मंदीर के 22 जुलाई को अभिमन्यु कुमार और चंदन मिश्रा का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। बाद पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से अपहरणकर्ताओं के चुंगल से दोनों को छुड़ा लिया गया था। 

इस कांड के मुख्य अभियुक्त धर्म पासवान और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं इस कांड में शामिल अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। कुमार ने बताया कि पुलिस अनुसंधान और तकनीकी आधार पर लगातार छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने इस घटना में शामिल चार अन्य आरोपी कपिलदेव यादव उर्फ सूरज यादव उर्फ पप्पु यादव, दीपक ठाकुर, महेश कुमार यादव, एवं सुधीर पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, एक कार बरामद की गई है। झाझा रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी से भी महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किया गया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!