खगड़िया रेलवे स्टेशन से 400 बोतल प्रतिबंधित दवा बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Mar, 2021 09:48 AM

400 bottle banned medicine recovered from khagaria railway station

जीआरपी सूत्रों ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर एक बैग की तलाशी ली गई। इस क्रम बैग से प्रतिबंधित 400 बोतल कफ सिरप बरामद की गई। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

खगड़ियाः बिहार में पूर्व-मध्य रेल (ईसीआर) के खगड़िया रेलवे स्टेशन से राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने नशा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला 400 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जीआरपी सूत्रों ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर एक बैग की तलाशी ली गई। इस क्रम बैग से प्रतिबंधित 400 बोतल कफ सिरप बरामद की गई। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में पवन कुमार और राजकुमार महतो शामिल है। दोनों व्यक्ति जिले में नगर थाना क्षेत्र के भगत टोला के रहने वाले हैं। इस सिलसिले में जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!