सुपौल: एक घर में तलाशी के दौरान 47 किलो गांजा बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jun, 2024 01:47 PM

47 kg of ganja recovered from a house in supaul

एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट, गौरव सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 201/01 के क्षेत्र में परमानंदपुर गांव के एक घर मे गांजा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर एसएसबी के जवान और बीरपुर बिहार पुलिस ने संयुक्त...

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले से सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने 47 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 

एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट, गौरव सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 201/01 के क्षेत्र में परमानंदपुर गांव के एक घर मे गांजा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर एसएसबी के जवान और बीरपुर बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से उक्त घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो बोरी से 47 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। 

सिंह ने बताया कि मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 निवासी सुमित कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति को गांजा के साथ बीरपुर बिहार पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!