खगड़िया में हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल एवं नकदी बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Sep, 2021 04:30 PM

5 criminals arrested with weapons in khagaria

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि हरंगीटोला गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर सोमवार की देर रात वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो को रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बोलेरो पर सवार एक व्यक्ति पुलिस...

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के महेशखूट थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी संख्या में हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि हरंगीटोला गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर सोमवार की देर रात वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो को रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बोलेरो पर सवार एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद बोलेरो पर सवार तीन लोगों की तलाशी ली गई। पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड पिस्तौल, एक मोबाइल फोन और तीन हजार रुपए बरामद किए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अमितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपरधियों की पहचान शिवधारी कुमार, रोहित कुमार और राहुल कुमार के रूप में की गई है। रोहित कुमार की निशानदेही पर काजीचक गांव निवासी संजय चौरसिया और सुभाष चौरसिया के घर की तलाशी ली गई। मौके से पांच पिस्तौल, चार कारतूस, साढ़े तीन हजार रुपए और चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है। संजय चौरसिया और सुभाष चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!