रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी मांगते 5 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, मौके से माइक और न्यूज लोगो बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Apr, 2026 06:20 PM

5 fake journalists arrested for demanding extortion from restaurant owner

सभी आरोपी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। फर्जी पत्रकारों के पास से माइक और विभिन्न न्यूज चैनल का लोगो बरामद किया गया है।

Bhagalpur News: बिहार में भागलपुर शहर के जोगसर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक रेस्टोरेंट संचालक से अवैध वसूली करने के आरोप में पांच फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। 

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने शुक्रवार को बताया कि इस क्षेत्र के मानिक सरकार चौक के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार की रात कुछ लोग द्वारा फर्जी पत्रकार बनकर संचालक से अवैध वसूली करने की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक के निगरानी और नगर पुलिस उपाधीक्षक -वन एवं स्थानीय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने उक्त रेस्टोरेंट में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान मौके पर से पांच फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान गौतम कुमार गर्जना, अरविन्द कुमार,अजय कुमार, संजीव मिश्रा एवं समीम उल्लाह के रुप में हुई है। 

सभी आरोपी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। फर्जी पत्रकारों के पास से माइक और विभिन्न न्यूज चैनल का लोगो बरामद किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में रेस्टोरेंट के संचालक अभिषेक कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने दो महिला सहित सात लोगों के विरुद्ध रंगदारी का मामला दर्ज किया है। फरार दो महिला आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!