बिहार में 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 5 और लोगों की मौत, पटना में मिले सबसे अधिक 1035 मामले

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jan, 2022 12:03 PM

5 more corona infected people died in bihar

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से सोमवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में जिन पांच और लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हुई है उनमें गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्वी चंपारण एवं...

पटनाः बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित पांच और मरीजों की मौत हो गई जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3526 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से सोमवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में जिन पांच और लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हुई है उनमें गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्वी चंपारण एवं समस्तीपुर का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3526 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से सबसे अधिक 1035 मामले पटना में आए हैं। इसमें कहा गया है कि बिहार में वर्तमान में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33122 है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!