Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jan, 2022 09:04 AM

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में एक लाख 53 हजार 310 सैंपल की जांच की गई। इसमें 1302 नये पॉजिटिव की पहचान की गई है। पटना जिले में 221, वैशाली में 165, पूर्वी चंपारण में 116, बेगूसराय में 102, सहरसा में 98, सारण में 78,...
पटनाः बिहार में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1302 नए मामले सामने आए जबकि छह संक्रमितों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में एक लाख 53 हजार 310 सैंपल की जांच की गई। इसमें 1302 नये पॉजिटिव की पहचान की गई है। पटना जिले में 221, वैशाली में 165, पूर्वी चंपारण में 116, बेगूसराय में 102, सहरसा में 98, सारण में 78, समस्तीपुर में 69, भागलपुर में 64, मुंगेर में 63, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में 61-61, मधुबनी में 46, पूर्णिया में 44, दरभंगा में 39 और पश्चिम चंपारण में 38 संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है।
इसी तरह रोहतास में 35, गोपालगंज और सीतामढ़ी में 33-33, कटिहार में 28, औरंगाबाद और बांका में 27-27, बक्सर में 25, सीवान में 20, जमुई में 16, अररिया में 15, लखीसराय और शेखपुरा में 14-14, किशनगंज में 13, सुपौल में 12, खगड़िया में 11, नवादा में 10, अरवल और भोजपुर में नौ-नौ, नालंदा में आठ, शिवहर में छह, कैमूर में चार और गया में दो व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आए हैं। बिहार से बाहर के 18 व्यक्ति भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 2577 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह प्रदेश में पॉजिटिव के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.57 प्रतिशत हो गई है। बिहार में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी कम होकर 7712 रह गई है जबकि कल यह संख्या 8993 थी। इस दौरान अलग-अलग जिले में संक्रमण के कारण छह लोगों की मौत हो गई।