पूर्णिया में 1338 लीटर विदेशी शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक एवं स्कॉर्पियो जब्त

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Oct, 2021 03:31 PM

6 smugglers arrested with 1338 liters of foreign liquor in purnia

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर पूर्णिया की ओर आ रहे हैं। सूचना की सत्यता एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या-57 पर सघन वाहन तलाशी प्रारंभ किया गया। इसी बीच कसबा एवं जलालगढ़ के बीच...

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त कर छह तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर पूर्णिया की ओर आ रहे हैं। सूचना की सत्यता एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या-57 पर सघन वाहन तलाशी प्रारंभ किया गया। इसी बीच कसबा एवं जलालगढ़ के बीच अपना ढाबा के निकट एक संदिग्ध ट्रक एवं स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस बल को देखकर उक्त वाहन का चालक एवं अन्य व्यक्ति गाड़ी खड़ी कर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस बल के द्वारा भाग रहे छह (चालक सहित) व्यक्तियों को खदेड़ कर पकड़ लिया।

सूत्रों ने बताया कि वाहनों की तलाशी के दौरान कुल 1338.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। दोनों वाहन को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!