भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और साढ़े 3 साल की मासूम बेटी की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jul, 2026 01:09 PM

west champaran father and daughter killed after being hit by a truck

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Road Accident: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और उनकी मासूम पुत्री की मौत हो गई, जबकि दूसरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

बेटियों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे निकेश
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गुरुवलिया शिवाला टोला निवासी निकेश कुमार (25) सोमवार रात अपने पिता को खाना देकर दोनों पुत्रियों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनुआपुल-गुरुवलिया सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में निकेश कुमार और उनकी साढ़े तीन वर्षीय पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय दूसरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!