Edited By Harman, Updated: 04 Apr, 2026 10:52 AM

बिहार के रोहतास जिले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े देह व्यापार सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां एक निजी मैरिज पैलेस पर हुई छापेमारी में 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में हिरासत में लिया गया है। मैरिज हॉल की आड़ में चल रहे...
Bihar News : बिहार के रोहतास जिले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े देह व्यापार सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां एक निजी मैरिज पैलेस पर हुई छापेमारी में 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में हिरासत में लिया गया है। मैरिज हॉल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे के खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित एक निजी मैरिज हॉल पर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम के साथ प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान लगभग 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। मौके से कई संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों में 40 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जिनमें कुछ विवाहित भी हैं। सभी स्थानीय इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में इस पूरे मामले का संबंध देह व्यापार से होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, मैरिज हॉल की आड़ में संचालक द्वारा प्रेमी युगलों और अन्य लोगों को कुछ समय के लिए कमरे किराए पर दिए जाते थे, जिसके बदले अधिक पैसे वसूले जाते थे। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मैरिज हॉल को सील कर दिया है और वहां काम करने वाले कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।