पूर्व विधायक का बेटा 3 दिनों से लापता, भाई से बहस के बाद घर से निकला, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

Edited By Ramanjot, Updated: 20 May, 2026 04:16 PM

former mla s son missing for 3 days no clues found yet

स्थानीय लोगों ने परिवार को बताया कि तरुण को पास के ही एक स्थानीय चौक पर देखा गया था।

Bihar News: जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तरुण कुमार नीरज सोमवार दोपहर से अचानक लापता हो गए हैं। तीन दिनों से उनका सुराग नहीं मिला है, जिसके बाद पूर्व विधायक ने बरारी थाना में बेटे की गुमशुदगी की लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

भाई से विवाद के बाद छोड़ा घर 

पुलिस की दी गई शिकायत के अनुसार, सोमवार दोपहर घर में गोपाल मंडल के दो बेटों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद तरुण कुमार नीरज अचानक बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। घर छोड़ने के बाद से ही तरुण का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी उनका कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका है। 

चाय-बिस्किट खाते दिखे थे तरुण 

स्थानीय लोगों ने परिवार को बताया कि तरुण को पास के ही एक स्थानीय चौक पर देखा गया था। वहां उन्होंने एक दुकान पर चाय-बिस्किट खाया था। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल लोकेशन के अलावा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!