नालंदा पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक लाख के ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, पिछले 10 साल से चल रहा था फरार

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Jul, 2024 12:46 PM

a criminal with a bounty of rs one lakh arrested in nalanda

बिहार की नालंदा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी नीतीश यादव उर्फ नेता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ करीब 10 मामले में 6 हत्या के मामले दर्ज हैं।

राजगीर: बिहार की नालंदा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी नीतीश यादव उर्फ नेता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ करीब 10 मामले में 6 हत्या के मामले दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र से पुलिस ने नीतीश यादव को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि नीतीश यादव उर्फ नेता सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव में आकर छुपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नीतीश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मुख्य रूप से छबीलापुर थाना क्षेत्र के केसरी विगहा गांव निवासी साजो यादव का पुत्र नीतीश यादव उर्फ नेता है।

पिछले 10 साल से चल रहा था फरार
बताया जा रहा है कि 16 साल की उम्र में नीतीश यादव ने अपराध की दुनिया में कदम रखा दिया था और पिछले 10 साल से वह पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुका था। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर करीब 10 मामले दर्ज हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!