ठकरॉहा प्रखंड में जिला अधिकारी के नेतृत्व में पहुंचे जिला के सभी पदाधिकारी: सभी विभागों की हुई गहनता से जांच, लोगों ने बताया स्वर्णिम काल

Edited By Mamta Yadav, Updated: 25 Jul, 2024 10:34 PM

all the district officials reached thakraoha block the leadership of the do

ठकरॉहा प्रखंड मुख्यालय गुरुवार को जिला मुख्यालय के रुप में तब्दील रहा। डीएम दिनेश कुमार राय ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों संग ठकराहा प्रखंड मुख्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे पहुंचे और अधिकारियों को उनसे संबंधित विभागों में जांच करने के लिए...

Thakraoha News: ठकरॉहा प्रखंड मुख्यालय गुरुवार को जिला मुख्यालय के रुप में तब्दील रहा। डीएम दिनेश कुमार राय ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों संग ठकराहा प्रखंड मुख्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे पहुंचे और अधिकारियों को उनसे संबंधित विभागों में जांच करने के लिए रवाना कर दिए। एक साथ सभी विभागों में अधिकारियों के जांच से दिनभर हड़कंप मचा रहा है। प्रखंड के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, जविप्र, कृषि, बिजली, पीएईडी, जलसंसाधन, लोक निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग, राजस्व, विकास व लोक कल्याणकारी योजनाओं सहीत विभिन्न विभागों में विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने पहुंचकर गहनता से जांच किया।
PunjabKesari
बता दें कि जिला प्रशासन का नजारा ठकराहा में पहली बार दिखा है। लोगों ने कहा डीएम के अभियान के रुप में जांच से जनमानस की कल्पना पूरी हो रही है। इस जांच को एक ऐतिहासिक जांच के रुप में लोगों ने देखा। लोगों ने कहा कि सुधार के इस स्वर्णिम काल को वर्षों तक याद किया जायेगा। जहां  डीएम ने एक साथ सभी विभागों का हाल जाना। डीएम दिनेश कुमार राय ने डीईओ ने बीआरसी, कस्तूरबा वालिका विधालय सहीत स्कूलों की जांच किए। ठकरॉहा सीएचसी का जांच सिविल सर्जन, आंगनबाड़ी की जांच डीपीओ ने किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जविप्र के दुकानों व राज्य खाद्य निगम के गोदाम का जांच जांच किया। डीएम ने बताया कि अपर समहर्ता ने राजस्व विभाग व उप विकास आयुक्त द्वारा विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं की जांच किया गया। बिजली,पानी की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पह़ुंचकर जांच किया है।
PunjabKesari
डीएम राय ने बताया कि जांच के उपरांत अधिकारियों के क्षेत्र से प्रखंड मुख्यालय में वापिस लौटने के उपरांत सभी अधिकारियों से जांच की समीक्षा की गई है। जांच में तथ्यों के अनुसार आग्रेतर कार्यवाही की जायेगी। गुरुवार को ठकरॉहा में दिनभर रहे डीएम ने प्रखंड मुख्यालय में पहुंचे फरियादियों की परेशानियों को काफी सहजता पूर्वक सुना और पीड़ितों के समस्या समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फरियादियों में शामिल मोतीपुर के मुखिया व सरपंच ने पंचायत सचिव की रवैये से पंचायत में विकास कार्य प्रभावित होने रहने का खुलासा का तत्काल विकास कार्य को गति दिलवाने की गुहार लगाई। वहीं मोतीपुर के सरपंच ने उमाटोला प्राथमिक विधालय के भूमि पर स्थानीय लोगों के अतिक्रमण की शिकायत किया। प्रखंड प्रमुख अंजु देवी और प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रखंडाधीन समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम दिनेश कुमार राय ने अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ ठकरहा के पीपी तटबंध पर चार नबर ठोकर पहुंचकर नदी व बांध ठोकर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने ठकरॉहा के मुखिया प्रतिनिधि बीरेन्द्र तिवारी के अपील पर परसौना छठ घाट बने पार्क का निरीक्षण करके पार्क के सजावट व सुविधा को देखकर मुखिया को धन्यवाद किए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!