भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ सेना का जवान गिरफ्तार, 75 डेटोनेटर और 90 एक्सप्लोसिव बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Aug, 2024 09:34 AM

army jawan arrested with huge quantity of explosive material

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि युवक सेना का जवान है। बेगूसराय पुलिस को यह सफलता लोहिया नगर थाना पुलिस की मदद से...

बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि युवक सेना का जवान है। बेगूसराय पुलिस को यह सफलता लोहिया नगर थाना पुलिस की मदद से लोहिया नगर रेलवे ओवरब्रिज के पास मिली है। 

75 पीस डेटोनेटर एक्सप्लोसिव बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर निवासी सिकंदर यादव का पुत्र राज किशोर कुमार है। उसके पास से 75 पीस   डेटोनेटर और 90 एक्सप्लोसिव मटेरियल बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उसके बाद ही मामले का खुलासा होगा। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि भारी मात्रा में डेंजर एक्सप्लोसिव लेकर एक व्यक्ति जा रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर ओवरब्रिज के पास से उसे पकड़ लिया।

सेना में है गिरफ्तार युवक
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया राज किशोर कुमार करीब डेढ़ वर्ष पहले सेना में बहाल हुआ था। वह पिछले तीन-चार दिन से गांव में ही रह रहा था। इस संबंध में अभी विशेष कोई खुलासा नहीं हो रहा है। वहीं इस बाबत एसपी ने बताया कि आज अहले सुबह लोहिया नगर ओवरब्रिज के समीप से गिरफ्तारी हुई है। इसके पास से 75 डेटोनेटर और भारी मात्रा में डेंजर एक्सप्लोसिव स्टिक बरामद किए गए हैं। यह थल सेना में मणिपुर में कार्यरत है। पूछताछ और अनुसंधान चल रहा है। लाने और ले जाने का बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक पर काम चल रहा है। इसके पूर्व के अपराधिक  इतिहास सहित अन्य पहलुओं पर जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!