Bihar Politics: "NDA में ऑल इज वेल", अश्विनी चौबे ने कहा- 2025 में फिर से BJP एनडीए की बनेगी सरकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jul, 2024 04:34 PM

ashwini choubey said bjp nda government will be formed again in 2025

भाजपा नेता अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने एक सप्ताह पहले दिए अपने बयान पर सुर बदल दिए है। दरअसल, बीते दिनों पहले अश्विनी चौबे ने कहा था कि 2025 में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। वही, अब उन्होंने कहा है कि 2025 में फिर से भाजपा एनडीए...

भागलपुर(अंजनी कुमार कश्यप): भाजपा नेता अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) ने एक सप्ताह पहले दिए अपने बयान पर सुर बदल दिए है। दरअसल, बीते दिनों पहले अश्विनी चौबे ने कहा था कि 2025 में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। वही, अब उन्होंने कहा है कि 2025 में फिर से भाजपा एनडीए की सरकार बनेगी।

'एनडीए में ऑल इज वेल'
अश्विनी चौबे ने कहा कि भाजपा पूरी कर्मठता के साथ चुनाव लड़ने जा रहा है। एनडीए में ऑल इज वेल है। भाजपा संगठन तो है ही, लेकिन भाजपा और जदयू का पुराना नाता है। भाजपा जितना मजबूत होगी, एनडीए उतना मजबूत होगा।

वहीं, लालू यादव द्वारा अगस्त में सत्ता गिर जाने वाले बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि लालू जी मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रहे है। मुख्यमंत्री का कोई वैकेंसी नहीं है, वो अब जीवन में कभी सत्ता पर काबिज नहीं हो सकते। वो पुत्र के लिए जो प्रयास कर रहे है, उनको वियोग झेलना पड़ेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!