सोना नदी में पलटा मजदूरों से भरा ऑटो , 20 घायल, 5 की हालत नाजुक

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Dec, 2022 01:06 PM

auto full of laborers overturned in sona river

जानकारी के मुताबिक, घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मजदूरों से भरा ऑटो श्रीपुर से अमठा स्थित कोलड स्टोर पर आलू चुनने जा रहे थें।

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में 20 मजदूरों से भरी ऑटो सोना नदी में पलट गई। इस हादसे में सभी मजदूर जख्मी हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मजदूरों से भरा ऑटो श्रीपुर से अमठा स्थित कोलड स्टोर पर आलू चुनने जा रहे थें। ऑटो में करीब 20 महिला और पुरुष सवार थे। इसी बीच ऑटो अनियंत्रित हो गया और सोना नदी में जा गिरा, जिससे 20 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर ही है। हादसे की वजह ऑटो में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की बात कहीं जा रही है। घायलों में कृष्णावती देवी, राधेश्याम मंडल, किशनावती देवी, पूजा कुमारी, प्रिया कुमारी, झामलाल मंडल,देवांति देवी, भारती देवी, गायन्ति देवी, ममता कुमारी, लालमती देवी, छोटी कुमारी, तेतरी देवी, सरिता देवी, अंजनिया देवी, अंजली कुमारी, जनार्दन मंडल, धर्मेंद्र मंडल, सलिता कुमारी, मनोदरी देवी और जयंती देवी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!