नीतीश बनाम कोई नहीं के बीच होगा बिहार विधानसभा चुनावः संबित पात्रा

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2020 05:49 PM

bihar assembly elections between nitish vs none patra

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बिहार की जनता ही कह रही है कि इस बार का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनाम कोई नहीं के बीच होगा।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बिहार की जनता ही कह रही है कि इस बार का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनाम कोई नहीं के बीच होगा।

संबित पात्रा ने शुक्रवार को यहां पार्टी के प्रदेश मीडिया कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास है तो दूसरी तरफ विपक्ष जेल में है। बिहार की जनता यह कह रही है कि इस बार का विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनाम कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और रिकॉर्ड मत से फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में अब बिजली है और लालटेन (राजद का चुनाव चिन्ह) जलने वाला नहीं है। लोगों ने अपना मन बना लिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों पुत्रों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव के बीच लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि राजद के लालटेन में न तेल है और न ही प्रताप।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!