बिहार की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार

Edited By Harman, Updated: 04 Apr, 2026 02:46 PM

bihar mukhyamantri mahila udyami yojana 2nd installment update

बिहार सरकार ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के पहले चरण में 10-10 हजार रुपये की सहायता प्राप्त करने वाली जीविका दीदियों को अब दूसरे चरण की राशि देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार, पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 20-20 हजार रुपये...

बिहार डेस्क : बिहार सरकार ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के पहले चरण में 10-10 हजार रुपये की सहायता प्राप्त करने वाली जीविका दीदियों को अब दूसरे चरण की राशि देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार, पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 20-20 हजार रुपये की दूसरी किस्त अप्रैल माह के अंत तक ट्रांसफर कर दी जाएगी।

अप्रैल अंत तक खातों में पहुँचेगी राशि

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 20,000 रुपये की दूसरी किस्त सीधे DBT के जरिए भेज दी जाएगी। वहीं इसमें महिला उद्यमी को पांच हजार रुपये का योगदान देकर रोजगार को बढ़ाना होगा। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जीविका दीदियों द्वारा विकसित एक विशेष मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से उन महिलाओं की पहचान की जा रही है जिन्होंने पहली किस्त का सही उपयोग कर अपना रोजगार शुरू कर दिया है।

मिलेगी ₹2 लाख तक की मदद

यह योजना केवल एक बार की सहायता नहीं है, बल्कि महिलाओं को बड़े स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करती है। सरकार कुल 5 चरणों में 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी:

प्रथम चरण: ₹10,000 (प्रदान की जा चुकी है)

द्वितीय चरण: ₹20,000 (प्रक्रियाधीन)

तृतीय चरण: ₹40,000

चतुर्थ चरण: ₹80,000

पंचम चरण: ₹60,000

सत्यापन अनिवार्य

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगली किस्त केवल उन्हीं को मिलेगी जिनका सत्यापन सफल होगा। लाभार्थी महिलाओं को पिछले खर्च का ब्यौरा देना होगा। इसके साथ ही, महिलाएं अपने पास से 5 हजार रुपये जोड़कर अपने कारोबार का विस्तार भी कर सकती हैं।

करोड़ों महिलाओं को मिल रहा लाभ

अब तक इस योजना के माध्यम से लगभग 1.81 करोड़ महिलाओं को पहली किस्त के रूप में आर्थिक लाभ पहुँचाया जा चुका है। बिहार सरकार का मानना है कि इस कदम से न केवल गरीबी कम होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी बड़ा बदलाव आएगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!