Edited By Harman, Updated: 03 Apr, 2026 04:03 PM

बिहार मौसम केंद्र से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश में 04 और 05 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है और इस दौरान कुछ इलाकों में मेघ गर्जना के साथ वज्रपात भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए...
Weather Update : बिहार सरकार के मौसम विभाग ने प्रदेश के नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी के साथ कहा है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा हल्की बारिश होने की संभावना है।
55 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवाएं
बिहार मौसम केंद्र से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश में 04 और 05 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है और इस दौरान कुछ इलाकों में मेघ गर्जना के साथ वज्रपात भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है और मध्यम से तेज गति लगभग 55 किलोमीटर की गति से हवा चलने की भी संभावना बताई गई है।
विभाग ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में अधिकांश तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस नालंदा जिले के इस्लाम पुर में और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन में रिकॉडर् किया गया है। इस दौरान राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा।