कांटे से मछली पकड़ने के बाद तेजस्वी बोले- नीतीश के स्टाइल में पकड़ी है छोटी मछली, BJP ने किया पलटवार

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Oct, 2021 05:44 PM

bjp bids on tejashwi s fishing video

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी यादव के मछली पकड़ने का वीडियो पोस्ट किया। वहीं बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "माननीय तेजस्वी जी पूर्णतः औरंगजेब के रास्ते पर ही चल रहे...

पटनाः तारापुर उपचुनाव के प्रचार में जुटे राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को धान के खेतों में चले गए। इस दौरान उन्होंने खेत के पास पटवन के लिए जमा पानी में कांटे से मछली भी पकड़ी। मधली पकड़ने के तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार की स्टाइल में छोटी मछली को पकड़ा है (पर नीतीशजी की तरह जानबूझकर नहीं!) पर जब सरकार में आएंगे तो बड़ी मछलियों यानी पर्दे के पीछे के असली भ्रष्ट खिलाड़ियों को पकड़ेंगे।

"औरंगजेब के रास्ते पर चल रहे तेजस्वी"
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी यादव के मछली पकड़ने का वीडियो पोस्ट किया। वहीं बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "माननीय तेजस्वी जी पूर्णतः औरंगजेब के रास्ते पर ही चल रहे हैं। जिस प्रकार औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को समाप्त कर दिया था उसी प्रकार वह भी अपने बड़े भाई को राजनीतिक रूप से समाप्त करने के बाद अब निगाह आगरा के किले में बंद शाहजहां पर है। वह बेचारे 4 वर्ष कारावास झेलने के बाद बेल पर छूटे हैं पर सत्ता के लालच में ना उनकी उम्र का लिहाज कर रहे हैं और ना बीमारी का।


"लालू से बड़ी घोटाले वाली मछली न कभी हुई है, ना होगी"
डॉ.संजय जायसवाल ने आगे लिखा, "आज राष्ट्रीय जनता दल ने मछली के बहाने सीधे-सीधे कह दिया है कि अगर तेजस्वी जी कभी जीवन में सत्ता में गलती से आ गए तो सबसे पहले बिहार की सबसे बड़ी मछली अर्थात 1000 करोड़ का घोटाला करने वाले अपने पिताजी को सबसे पहले जेल में बंद करेंगे क्योंकि बिहार में उनके पिताजी से बड़ी घोटाले वाली मछली न कभी हुई है और ना कभी होगी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनधन खाता, आधार और मोबाइल को जोड़ देने के कारण भविष्य में कोई भी चारा घोटाला से ज्यादा बड़ा घोटाला कर नहीं पाएगा। वैसे भी बड़े भाई कह रहे हैं कि एक साजिश के तहत उनके पिताजी को दिल्ली में रखा गया है और बिहार नहीं आने दिया जा रहा है।

"रेलवे घोटाले की जमीन पर भी तैर रही हैं मछलियां"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि पटना में भी जहां रेलवे घोटाले की जमीन पर बिहार का सबसे बड़ा मॉल बन रहा था वहां भी अब मछलियां ही तैर रही हैं। तेजस्वी जी चाहे तो कम से कम अपने सपने के बिहार के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल वाले स्थान पर जाकर भी मछली पकड़ सकते हैं। अगर कुछ शर्म बाकी हो तो जिन गरीबों का रेलवे के चतुर्थ वर्ग नौकरी के नाम पर छपरा में जमीनें ली गई हैं उनको लौटा दें। वे बेचारे पूर्व केंद्रीय मंत्रीयों की तरह अमीर नहीं है जो शौक से गोपालगंज से लेकर पटना तक के मकान एक छोटे बच्चे के नाम गिफ्ट कर दें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!