डांसर के साथ बड़े 'नेता जी' का अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारे में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2026 05:02 PM

leader s obscene with dancer goes viral

वीडियो में देखा जा सकता है कि नेताजी एक डांसर को अपनी गोद में बिठाकर अश्लील मनोरंजन कर रहे हैं। उनके साथ कुछ अन्य स्थानीय चेहरे भी इस स्थिति का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।

Bihar News: बिहार के नवादा जिले से भाजपा के एक कद्दावर नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने पार्टी पर जमकर हमला बोला। 

क्या है पूरा मामला? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो नवादा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ भोली सिंह का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेताजी एक डांसर को अपनी गोद में बिठाकर अश्लील मनोरंजन कर रहे हैं। उनके साथ कुछ अन्य स्थानीय चेहरे भी इस स्थिति का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। हालांकि, पंजाब केसरी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो किस गांव और किस तारीख का है, अभी तक इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विपक्ष का भाजपा पर तीखा हमला 

नेता जी का वीडियो वायरल होते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। विपक्षी नेताओं ने पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि "भाजपा के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे नारे केवल कागजी हैं।" 

नेताजी ने साधी चुप्पी 

इतने गंभीर आरोपों और वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक भाजपा नेता और पार्टी के जिला नेतृत्व की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। साथ ही कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!