BJP सांसद का पुत्र सकुशल बरामद, 32 घंटे बाद विभूति यादव पुलिस को बगीचे में बैठा मिला

Edited By Harman, Updated: 17 Jun, 2025 09:40 AM

bjp mp s son recovered safely

बिहार के मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से सांसद अशोक कुमार यादव के लापता पुत्र विभूति कुमार यादव को सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

दरभंगा: बिहार के मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से सांसद अशोक कुमार यादव के लापता पुत्र विभूति कुमार यादव को सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन से सकुशल बरामद कर लिया गया है।               

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित कुमार ने  बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस ने जिले के शोभन के समीप बगीचे से सांसद पुत्र को बिल्कुल सुरक्षित हालत में बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि सांसद पुत्र विभूति जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल के छात्र हैं। वह खुद गए थे और किस परिस्थिति में गए थे, कहां गए थे यह बताने में अभी वे समर्थ नहीं है। अभी उन्हें आराम की जरूरत है।          

स्थानीय लोगों की सूचना पर सांसद स्वयं वहां पहुंचकर विभूति यादव को अपने साथ लेकर घर वापस आए। सांसद अशोक कुमार यादव ने बताया कि उनका बेटा कमजोर लग रहा है और पूरे शरीर में मच्छर काटने के निशान है। शायद कल से अब तक वह खाना भी नहीं खाया है। सांसद ने बेटे के मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए सभी लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।                      

गौरतलब है कि मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव दरभंगा शहर में लहरिया सराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला मोहल्ला में अपने पैतृक आवास में रहते हैं। रविवार की सुबह करीब सात बजे के करीब उनका दूसरा पुत्र विभूति यादव घर से निकल कर बाहर गया था और जब देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तब संसद ने अपने स्तर से खोजबीन के बाद लहेरियासराय थाना में अपने बेटे के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। सांसद पुत्र ने अपना मोबाइल और अपना पर्स भी घर पर ही छोड़ दिया था जिस कारण परिजन काफी चिंतित भी थे। बता दें कि पुलिस ने 32 घंटे बाद सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन के समीप बगीचे से ढूंढ निकाला।            

सांसद अशोक कुमार यादव को तीन पुत्र हैं पहला पुत्र डॉ. क्षितिज कुमार यादव एमबीबीएस करने के बाद पीजी की पढ़ाई पढ़ रहे हैं। जबकि दूसरे नंबर के विभूति यादव दिल्ली स्थित जिंदल ग्लोबल लॉ कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहे थे। कुछ दिनों से उन्होंने पढ़ाई छोड़ रखा था। तीसरा पुत्र देवाशीष यादव भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!