पार्सल से भेजा गया जादू का पिटारा... बॉक्स खोलते ही महिला के उड़े होश, अब पंडितों के घर काट रही चक्कर

Edited By Nitika, Updated: 23 May, 2022 03:15 PM

black magic in patna

बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला के घर पार्सल से काला जादू पहुंचा है। जी हां... महिला को कूरियर से एक बॉक्स आया।

 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला के घर पार्सल से काला जादू पहुंचा है। जी हां... महिला को कूरियर से एक बॉक्स आया। जैसे ही उसने बॉक्स को खोला, उसके होश उड़ गए। वहीं अब महिला अनुष्ठान के द्वारा जादू टोने के असर को कम करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला पटना के बोरिंग रोड का है, जहां पर प्रभा देवी नाम की महिला के घर एक निजी कूरियर वाले का फोन आया। कूरियर वाले ने पार्सल की बात कही तो उन्हें लगा कि पति ने कुछ मंगवाया होगा। पार्सल का साइज बड़ा था। उन्होंने कूरियर वाले से बॉक्स लेने के बाद उसे खोल दिया। खोलते ही प्रभा के होश उड़ गए। पार्सल में लाल और काले कपड़े में 2 अलग-अलग नारियल मिले। इसके साथ सिंदूर, चूड़ी और थोड़े से चावल थे। पार्सल में कुछ श्रृंगार का सामान भी रखा गया था। वहीं प्रभा ने बताया कि पार्सल से इतनी गंदी बदबू आ रही थी कि सांस ले पाना भी मुश्किल था। पैकिंग ऐसी की गई थी कि बॉक्स के बाहर कोई दुर्गंध नहीं आ रही थी। पार्सल के बारे में डिलीवरी ब्वॉय से भी पूछा गया लेकिन उसे भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

पीड़िता का कहना है कि उन्हें डर है कि किसी ने उनके साथ काला जादू किया गया है। अब उन्हें किसी न किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा है। इसी के चलते अब वह पंडितों से संपर्क कर रही है जबकि मनोवैज्ञानिक का कहना है कि महिला को काउंसिलिंग की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!