Bihar News: गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में चली गोली, एक घायल; जानिए क्या है मामला

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Oct, 2024 05:56 PM

bullet fired in gopalganj civil court

बिहार के गोपालगंज व्यवहार न्यायालय के परिसर में शुक्रवार को अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी।  गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि कुख्यात अपराधी विशाल सिंह की शुक्रवार को न्यायालय में पेशी थी। इसी बीच उसने न्यायालय में पेशी के...

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज व्यवहार न्यायालय के परिसर में शुक्रवार को अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी।  

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि कुख्यात अपराधी विशाल सिंह की शुक्रवार को न्यायालय में पेशी थी। इसी बीच उसने न्यायालय में पेशी के लिए जैसे ही कैदी वाहन से उतरकर प्रवेश किया उसी वक्त पहले से घात लगाए हथियार बंद अपराधी ने फायरिंग कर दी। गोली विशाल सिंह के पास खड़े मांझागढ़ निवासी गुलाम हुसैन को लग गई। वह विशाल सिंह से मिलने आया था। इस घटना के बाद अफरा तफरी की स्थिति कायम हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके से सुरेश कुशवाहा नामक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुलाम हुसैन को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!