मुख्य सचिव अमीर सुभानी का विभागों को निर्देश- मंत्रिमंडलीय मंजूरी के लिए पहले भेजे जाएं प्रस्ताव

Edited By Nitika, Updated: 09 Jun, 2023 02:16 PM

chief secretary instructions to the departments

बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुभानी ने सभी विभागों को संदेश भेजकर मंत्रिमंडलीय मंजूरी के लिए प्रस्तावों को भेजने में विलंब को लेकर चिंता प्रकट की है।

पटनाः बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुभानी ने सभी विभागों को संदेश भेजकर मंत्रिमंडलीय मंजूरी के लिए प्रस्तावों को भेजने में विलंब को लेकर चिंता प्रकट की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुभानी ने सभी विभागों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मंत्रिपरिषद की प्रस्तावित बैठक से कम से कम एक दिन पहले मंजूरी के लिए प्रस्ताव मंत्रिमंडलीय सचिवालय को भेजे जाएं। मुख्य सचिव ने छह जून को सभी विभागों को भेजे पत्र में कहा, ‘‘हाल में देखा गया है कि विभाग आखिरी घड़ी तक या मंत्रिमंडल की निर्धारित बैठक से कुछ घंटे पहले तक मंत्रिमंडलीय मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजते रहते हैं।

वहीं विभागों को निर्धारित बैठक से कम से कम एक दिन पहले प्रस्ताव या नोट भेजना चाहिए। इसका कड़ाई से संज्ञान लिया जाए।''

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!