Edited By Nitika, Updated: 15 Sep, 2022 06:12 PM

लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार जी! बिहार में अराजक की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पटनाः लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार जी! बिहार में अराजक की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बेगूसराय में गोलीकांड फिर पटना में अपहरण उसके बाद अब भागलपुर में गोली मार कर एक युवक की हत्या कर देना।
चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार जी हमे हमारा पुराना बिहार लौटा दीजिए ,नहीं चाहिए ऐसा जनता राज। बिहारियों को जान से क्यों खेल रहे है आप? वहीं इससे पहले लोजपा नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि नहीं संभल रहा बिहार तो इस्तीफा क्यों नहीं देते नीतीश कुमार! बता दें कि भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक सिल्क व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि केबीलाल रोड निवासी सिल्क व्यवसायी अफजाल अंसारी बुधवार की देर रात को दुकान बंद करने के बाद अपने घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 6 अपराधियों ने उसे रोक लिया और गोली मारकर घायल कर दिया।