चिराग पासवान ने किया कंगना रनौत का समर्थन, बिहार और मुंबई के लोगों से की ये अपील

Edited By Nitika, Updated: 10 Sep, 2020 07:17 PM

chirag paswan supported kangana ranaut

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कंगना रनौत का समर्थन किया है। उन्होंने मुंबई, बिहार और नार्थ इंडिया के लोगों से ये अपील करते हुए कहा है कि वह कंगना का साथ दें।

 

नई दिल्‍ली/पटनाः लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कंगना रनौत का समर्थन किया है। उन्होंने मुंबई, बिहार और नार्थ इंडिया के लोगों से ये अपील करते हुए कहा है कि वह कंगना का साथ दें।

चिराग पास ने ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र भी भारतीय संविधान के अंतर्गत आने वाला राज्य है। आज कंगना के साथ जो हुआ है वह कल पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से आए लोगों के साथ हो सकता है। मुम्बई को सबने मिलकर बनाया है वह किसी अकेले की विरासत नहीं।



कंगना के साथ है सभी देश भक्त
वहीं एक अन्य ट्वीट में लोजपा अध्यक्ष ने लिखा कि सभी देश भक्त कंगना के साथ है। बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग इनके ख़िलाफ़ हो गए हैं। मुंबई में रह रहे बिहारी व उत्तर भारतीय सहित सभी से अपील करता हूं कि कंगना देश की बेटी है और आज मुंबई पहुंची है आप सभी इस समय इनका साथ दें।

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्‍याय की लड़ाई में कंगना रनौत ने अहम भूमिका निभाई थी। बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने और बॉलीवुड की सच्‍चाई बताने पर कई लोग इनके खिलाफ हो गए।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!