CM नीतीश ने पटना में नाव दुर्घटना में 4 लापता लोगों की खोजबीन हेतु सघन सर्च अभियान चलाने का दिया निर्देश

Edited By Mamta Yadav, Updated: 16 Jun, 2024 10:18 PM

cm directed to conduct an intensive search operation to find the 4 missing

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के बाढ़ में उमानाथ घाट पर नाव दुर्घटना में 4 लापता लोगों की खोजबीन हेतु सघन सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी लापता लोग नालंदा जिले के अस्थावां प्रखण्ड के मालती गांव के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के...

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के बाढ़ में उमानाथ घाट पर नाव दुर्घटना में 4 लापता लोगों की खोजबीन हेतु सघन सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी लापता लोग नालंदा जिले के अस्थावां प्रखण्ड के मालती गांव के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पटना को निर्देश दिया है कि एन०डी०आर०एफ० और एस०डी०आर०एफ० की सहायता से लापता 4 लोगों की खोजबीन हेतु सघन सर्च अभियान जारी रखा जाए। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को यात्रियों से भरी नाव पलट गई। नाव पर 17 लोग सवार थे। वहीं नाव के पलटते ही सभी लोग नदी में डूबने लगे। किसी तरह 11 लोग तैरकर बाहर निकल आए। वहीं 6 लोग अब भी लापता है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर कुछ लोग नौका पर सवार होकर स्नान करने के लिए नदी के उसपार जा रहे थे। इस दौरान उमा घाट के समीप नौका पलट गई। कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए, जबकि छह लोगों के डूबकर मरने की आशंका है। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम पहुंच गई है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!