CM नीतीश ने लखीसराय हादसे पर जताया दुख, दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना

Edited By Nitika, Updated: 21 Feb, 2024 04:18 PM

cm expressed grief over lakhisarai accident

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय के रामगढ़चौक थाना के बिहरौरा गांव के पास हुयी भीषण सड़क दुर्घटना में मृत 8 लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय के रामगढ़चौक थाना के बिहरौरा गांव के पास हुयी भीषण सड़क दुर्घटना में मृत 8 लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!