CM नीतीश ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों से की मुलाकात, दिया ये निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Apr, 2026 05:38 PM

cm nitish directed trainee officers of the indian forest service to increase the

नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार' में प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहा कि बिहार में हरित आवरण पहले मात्र नौ प्रतिशत था जिसे राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से बढ़ाकर 17 प्रतिशत तक पहुंचाया है।

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को राज्य के हरित आवरण को बढ़ाने का निर्देश दिया। 

नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार' में प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहा कि बिहार में हरित आवरण पहले मात्र नौ प्रतिशत था जिसे राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से बढ़ाकर 17 प्रतिशत तक पहुंचाया है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से हरित आवरण को बढ़ाने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से बिहार में वर्षापात कम हो रहा है, इसलिए जल संचयन पर जोर देने की आवश्यकता है, जिससे आने वाले समय में ग्राउण्ड वाटर लेवल को संतुलित रखा जा सके।उन्होंने कहा कि शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेनिंग पीरियड के बाद सभी प्रशिक्षु अधिकारियों की पोस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद वे सब अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान देंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों में हिमांशु द्विवेदी, प्रिंस कुमार सिंह, रविन्दर कुमार वर्मा एवं योगेश बोरकर शामिल थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!