Bihar News... पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Edited By Nitika, Updated: 30 Jan, 2024 01:31 PM

cm nitish expressed condolences on the demise of former mp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रहमानंद मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रहमानंद मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. ब्रह्मानंद मंडल एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, वे तीन बार मुंगेर से सांसद चुने गए थे। स्व. ब्रह्मानंद मंडल मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने क्षेत्र में वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!