भारत रत्न स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती आज, CM नीतीश ने स्मृति स्मारक का लोकार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Nov, 2024 02:28 PM

cm nitish inaugurated memorial on birth anniversary of maulana abul kalam azad

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, सांसद संजय कुमार झा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद डॉ. खालिद अनवर, मुख्यमंत्री के...

पटना: भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नेहरू पथ, पुनाईचक स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने भारत रत्न स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा लिखित पुस्तक 'आजादी की कहानी' मुख्यमंत्री को भेंट की। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, सांसद संजय कुमार झा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद डॉ. खालिद अनवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!