VIP इलाके में मची खलबली, स्कूल मैदान से मिला 25 वर्षीय युवक का शव; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jul, 2026 03:45 PM

body of a young man found in a vip area of  patna

जिस स्थान से शव बरामद हुआ है, उसके आसपास कई राजनीतिक दलों के कार्यालय भी स्थित हैं।

Bihar News: पटना के वीआईपी इलाके में स्थित मिलर स्कूल मैदान से मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 

कोतवाली थाने के प्रभारी (SHO) अजय कुमार ने कहा, ''हालांकि मृतक के सटीक उम्र की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। हम उसकी पहचान और पृष्ठभूमि का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारण का पता वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। 

यह भी पढ़ें- प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! पति की ह/त्या के 5 दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिली पत्नी की लाश

मामले की आगे की जांच जारी है। मिलर स्कूल उस इलाके में स्थित है, जहां कई विधायकों और मंत्रियों समेत अनेक विशिष्ट व्यक्तियों (VIP) के सरकारी आवास हैं। जिस स्थान से शव बरामद हुआ है, उसके आसपास कई राजनीतिक दलों के कार्यालय भी स्थित हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!