प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! पति की ह/त्या के 5 दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिली पत्नी की लाश

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jul, 2026 10:50 AM

wife s body found on railway track five days after husband s murder

पति की मौत के बाद से रानी गहरे सदमे और मानसिक तनाव में थी। परिजनों का कहना है कि अवसाद के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Bihar News: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र में पति की हत्या के महज पांच दिन बाद उसकी पत्नी का शव रेलवे ट्रैक पर सोमवार को पड़ा हुआ मिला है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड में कुड़िया कोठी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। 

सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (GMCH) भेज दिया। मृतक की पहचान मेहदियाबारी निवासी स्वर्गीय असलम हुसैन की पत्नी रानी खातून (22) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, प्रेम विवाह के बाद रानी अपने पति के साथ मेहदियाबारी स्थित अपनी नानी सैयदा खातून के घर रह रही थी। ध्यान देने की बात है कि पिछले बुधवार को उसके पति असलम हुसैन की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 

पति की मौत के बाद गहरे सदमे में थी रानी
पति की मौत के बाद से रानी गहरे सदमे और मानसिक तनाव में थी। परिजनों का कहना है कि अवसाद के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उल्लेखनीय है कि असलम हुसैन का शव बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर एक सरकारी स्कूल के समीप सड़क किनारे बरामद हुआ था। वह गौनाहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात निवासी जाकिर हुसैन का पुत्र था और राजमिस्त्री का काम करता था। 

दो आरोपी गिरफ्तार
मृतक के पिता ने प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति की हत्या के कुछ दिनों बाद पत्नी की मौत से मेहदियाबारी और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!