समाधान यात्राः CM नीतीश ने अररिया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Feb, 2023 05:43 PM

cm nitish took stock of development plans in araria

मुख्यमंत्री को लाभार्थी जीविका दीदी वंदना देवी ने बत्तख पालन एवं मछली पालन से हो रहे लाभ एवं जीविका समूह से जुड़ने के बाद जीवन स्तर में आए बदलाव की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खाद की...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'समाधान यात्रा के क्रम में अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के खरहट पंचायत का भ्रमण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के क्रम में हर घर पक्की गली नाली निर्माण, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर घर तक नल का जल सहित अन्य विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। कृषक हित समूह जलपरी जीविका महिला मत्स्य उत्पादक समूह द्वारा तालाब में किए जा रहे मत्स्य पालन, बत्तख पालन का भी मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने मत्स्य पालन का किया निरीक्षण 
बायोफ्लॉक तकनीक से जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री को लाभार्थी जीविका दीदी वंदना देवी ने बत्तख पालन एवं मछली पालन से हो रहे लाभ एवं जीविका समूह से जुड़ने के बाद जीवन स्तर में आए बदलाव की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों एवं बिजली बिल में गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें मिली है, उसकी जांच कर गड़बड़ करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लें। 

PunjabKesari

सब्जियों की खेती का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने जैविक सह सूक्ष्म सिंचाई आधारित तकनीक के माध्यम से की जा रही बैगन, लहसुन, फूलगोभी, शिमला मिर्च, पालक आदि सब्जियों की खेती का जायजा लिया। बिहार महादलित विकास मिशन अंतर्गत संचालित संजुला किशोरी समूह (बदरी ऋषिदेव टोला) खरहट की बालिकाओं से मुख्यमंत्री ने संवाद किया। आंगनबाड़ी केंद्र के पास दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री ने बैट्री चालित ट्राई साइकिल की चाबी प्रदान की। मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को भी चेक प्रदान किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित इज्जत घर (शौचालय) की चाबी भी लाभुकों को प्रदान की गई। 

PunjabKesari

यांत्रिक एरेटर का किया गया उद्घाटन 
मुख्यमंत्री ने रानीगंज प्रखंड के मोहनी पंचायत का भी भ्रमण किया। मोहनी पंचायत में हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली नाली निर्माण सहित सरकार द्वारा दी गई जन सुविधाओं एवं चलाई जा रही विकास योजनाओं का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। बिहार कोशी बेसिन विकास परियोजना अंतर्गत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तालाबों में की जा रहीमखाने की खेती, मत्स्य पालन, बत्तख पालन का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मखाना वाशिंग ड्रम, मखाना हार्वेस्टिंग ड्रम, मखाना हलरिंग मशीन आदि के संबंध में लाभार्थी प्रधान बेसरा एवं लक्ष्मण बेसरा से विस्तृत जानकारी ली। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अंतर्गत यांत्रिक एरेटर का बटन दबाकर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। 

PunjabKesari

CM नीतीश ने सुनीं स्थानीय लोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के तहत मुस्लिम परित्यक्ता/तालकशुदा महिला सहायता योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। छात्राओं ने मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत गान प्रस्तुत किया। भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकार से उनकी अपेक्षाओं के विषय में भी अवगत हुए जन समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान हेतु मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!