बिहार में बोले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष- देश में विपक्ष को एकजुट करने की लड़ाई लड़ेगी Congress

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Mar, 2023 10:58 AM

congress will fight to unite the opposition in the country

नाना पटोले ने कहा कि देश का पेट्रोलियम अदानी अंबानी के हाथों में चले गए हैं।  देश का डिफेंस व्यवस्था अडानी के हाथ में चला गया है। चाइनीज व्यक्तियों को इसमें मिलाया गया है। अडानी के माध्यम से नीरव मोदी अपने देश के लोगों का पैसा घोटाला किया। उन्होंने...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे थे। सदाकत आश्रम में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस किया और जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने का प्लान बनाया है। अडानी पर तलवार उठाने के कारण राहुल गांधी को सजा मिली है। देश के युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से देश में विपक्ष को एकजुट करने की लड़ाई लड़ेगी और हमें उम्मीद है कि जनता हमारा साथ देगी।

अडानी के माध्यम से नीरव मोदी ने किया घोटालाः नाना पटोले
नाना पटोले ने कहा कि देश का पेट्रोलियम अदानी अंबानी के हाथों में चले गए हैं।  देश का डिफेंस व्यवस्था अडानी के हाथ में चला गया है। चाइनीज व्यक्तियों को इसमें मिलाया गया है। अडानी के माध्यम से नीरव मोदी अपने देश के लोगों का पैसा घोटाला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उसको चोर कहा तो देश के लोगों को गुमराह करने के लिए मोदी को अति पिछड़ा समाज से जोड़कर बात बना रही है।  बीजेपी, नीरव मोदी और ललित मोदी को कुछ कहना देशद्रोही है तो गांधी परिवार को देशद्रोही कहना सही है क्या ? गांधी परिवार ने देश के लिए अपने परिवार का बलिदान दिया। बीजेपी के तानाशाह प्रवृति को जवाब देगी कांग्रेस।

"बीजेपी ने जो राहुल के साथ किया है, उन्हें उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा"
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो बीजेपी सरकार ने किया उनको इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। सावरकर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी गलत नहीं है। बीजेपी केंद्र में सरकार आने से पहले महंगाई घटाने की बात कही थी क्या सस्ता हुआ वह बताएं। बिहार में एक तरफ बाढ़ और सूखा है। मोदी जी ने इसके लिए क्या किया? देश में महंगाई बेरोजगारी पर चर्चा होनी चाहिए।  2 अप्रैल को औरंगाबाद  में बड़ी रैली होगी। संयुक्त रैली आयोजित की गई है।  

"कांग्रेस देश में विपक्ष को एकजुट करने की लड़ेगी लड़ाई"
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कांग्रेस के विपक्षी एकता को एकजुट में देरी पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि दिल्ली में इसको लेकर सभी दलों के साथ बैठक होनी चाहिए। 2 दिन पहले दिल्ली में सभी विपक्षी दलों के साथ बैठक हुई, जिसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी गए थे। कांग्रेस की तरफ से कोई देरी नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री नीतीश कुमार बनने की योग्यता पर सवाल पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कोई भी सपना देख सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!